Haryana: इस शहर में होगी सुपर सफाई, बस App पर कूड़े की फोटो डालें, 3 घंटे में समाधान

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 09:52 PM (IST)

रोहतक : रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छ सिटी एप की शुरुआत की है। इस एप के जरिए अब गंदगी, कचरे के ढेर, ओवरफ्लो डस्टबिन या नालियों की सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत मात्र एक क्लिक में की जा सकेगी। खास बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद समस्या का समाधान 2 से 3 घंटे के भीतर किया जाएगा।

एप लॉन्च होने के बाद शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला है, क्योंकि अब उन्हें नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। अब नागरिक गंदगी की तस्वीर खींचकर एप पर अपलोड करें, लोकेशन दर्ज करें और शिकायत सबमिट करें। यह शिकायत सीधे विशेष स्वच्छता अधिकारियों तक पहुंचती है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाती है।

नगर निगम ने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। फिलहाल रोजाना लगभग 60 से अधिक शिकायतें एप के माध्यम से निगम तक पहुंच रही हैं। इन शिकायतों की मॉनिटरिंग न केवल रोहतक नगर निगम, बल्कि चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा भी की जा रही है। हर दिन की प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static