होली पर दिखेगा ''लोकल फॉर वोकल'' का असर, चाइनीज सामान को कहा ‘बाय-बाय’
punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 12:29 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): रंगों के त्योहार होली के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। देशभर के बाजार रंग बिंरगे रंगों से सजने शुरू हो गएं हैं। इस बार बाजारों में चाइनीज रंगों की बजाय स्वदेशी रंग व होली के अन्य सामान नजर आ रहे हैं।
हरियाणा के अन्य इलाकों की तरह यमुनानगर में भी दुकानों पर बिक रहा सामान देश के अलग-अलग इलाकों में तैयार हुआ है। दुकानदारों व व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने इस बार चाइनीज रंग नहीं मंगवाए और न ही चाइनीज होली से संबंधित चाइनीस सामान मंगवाया है। दुकानदारों ने सिर्फ भारत में बने साभी तरह के होली से संबंधित सामान व रंग रखे हैं।दुकानदारों का कहना है कि चाइनीज रंग जहां शरीर को नुकसान पहुंचाते थे, वहीं भारत की करोड़ों की राशि विदेशों में जाती थी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)