इस बजट में महिला, युवा, किसान और गरीब का कल्याण सुनिश्चित करने पर रहा फोकस : सुभाष बराला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 02:50 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आज बजट विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो लक्ष्य है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और उसके अंदर हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित हो। 

पूर्व समय में केंद्र और प्रदेश सरकार केवल एक साल के खर्चे को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किए जाते थे लेकिन देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में निर्मला सीतारमण और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस बात को ध्यान में रखा है कि आगामी 2047 जब भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा, उस समय तक किस प्रकार से प्रदेश को आगे बढ़ना चाहिए।

सुभाष बराला ने कहा कि 2014-15 के बजट का 84% उसने खर्च हुआ था। 2025-26 के बजट का 98% उसका खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्यारह सालों के अंदर हमारी जीडीपी में तीन गुणा वृद्धि हुई है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि बजट में चार बिंदुओं पर फ़ोकस रहा है।महिला, युवा, किसान और गरीब के कल्याण सुनिश्चित करते हुए यह बजट प्रस्तुत हुआ है। किसानों का ख़ास ध्यान रखा गया है। लमणीय भूमि खेती योग्य बनाई जाएगी। किसान जो धान की फसल छोड़कर के अन्य फसलों की बुवाई करेगा उसे लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती को छोड़कर के और दलहन, तिलहन और कपास की खेती को अपनाता है तो उसको अतिरिक्त रूप से 2000 का बोनस देने का काम हरियाणा सरकार करेगी। हमारी बहनों को लखपति दीदी बनाने का इसमें टारगेट रखा गया है। इसी प्रकार से पिंक कैब योजना शुरू करने का प्रावधान बजट में रखा गया। 4000 नई राशन की दुकानें खोलने का प्रावधान इसमें किया गया है।

सुभाष बराला ने कहा कि 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में अपग्रेड करने का प्रावधान इस बजट के अंदर किया गया है। ग्रामीण युवाओं कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी। हिसार जिले के लिए भी बहुत सारी घोषणाएं इस बार के बजट में की गई हैं। राज्यसभा सांसद ने अंत में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static