पहाड़ों में बर्फबारी गिरने से कोहरे की दस्तक लगातार जारी, वाहन चालकों की बढ़ी समस्या
punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 11:11 AM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरे की लगातार दो सप्ताह से दस्तक बनी हुई है। जिसके चलते पशु पक्षी आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
वहीं इस कोहरे की दस्तक से किसानों को काफी हद तक लाभ है, क्योंकि जितना अधिक नमी युक्त कोहरा गिरेगा उतना ही गेहूं जैसी फसल को काफी हद तक लाभ पहुंचेगा। इससे किसानों को पानी की बचत भी होती है। यदि सूखा कोहरा गिरता है तो वह किसानों की फसलों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन फिलहाल नमी युक्त कोहरा लोगों के लिए किसानों के लिए काफी लाभदायक बन रहा है। लेकिन जिस प्रकार से घना कोहरा छा रहा है। उसके चलते आम जनजीवन को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों और वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि नियमों का पालन करें। गाड़ी धीरे चलाएं, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं । इस प्रकार के टिप्स पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस दे रही है। सामाजिक संगठन भी इस बारे में जागरूक कर रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)