यमुनानगर के जयबीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल मे घुसकर किया था हमला

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2024 - 06:14 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में 19 अक्टूबर 2024 को 30 वर्षीय जसबीर की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को CIA-1 टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदपुर का ही राजबीर उर्फ बाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें पुलिस को दी शिकायत में फरीदपुर निवासी नेहा ने बताया था कि 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी उनके घर पर पड़ोसी रिया अपने ससुर बाला राम के साथ आई। दोनों ने गालियां देना शुरू कर दिया और जेठ जसबीर के बारे में पूछा। जब उसने घर न होने की बात कही तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित वहां से चले गए थे। बाद मे जेठ को नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे।

वहां पर दोबारा फिर से बलराम, बाला राम, राजवीर, कमलजीत, रिया, रितु, साहिल, आजादनगर निवासी अर्जुन, गांव तिगरा निवासी शुभम, यमुनानगर निवासी हिमांशु व सागर आदि में पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने जसबीर पर धारदार हथियारों से हमला कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए थे।

PunjabKesari

जिसके बाद से ही जसबीर का इलाज चल रहा था। 19 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़ी थी। इस मुकदमे में इससे पहले 5 गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस के मुख्य आरोपी राजबीर पर पहले भी 4  मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। सीआइए वन प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि आरोपी रक़बा गाँव मंडेबरी से काबू किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static