पुलिस ने निकाली हवा, फिरौती मांगने वालों का सरेबाजार निकाला जुलूस, बड़े गैंगस्टर के नाम पर मांगे थे 2 करोड़...
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 02:19 PM (IST)
जुलाना (विजेंद्र) : कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भट्ठे के संचालक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर बाजार में घुमाया। घटना के बाद से बाजार में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस की कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगे।
जानकारी के अनुसार गत 24 मार्च को भठ्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे 2 करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगी थी फिरौती
उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। कॉल करने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य रणदीप मलिक के रूप में पहचान बताई। आरोपियों को जुलाना से जींद ले जाया गया है जहां पर पुलिस अधिक्षक मामले का खुलासा करेंगे। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी आयुष, दिल्ली निवासी यश और अंकित के रूप में हुई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)