चढूनी का PM मोदी पर तंज, बोले- दुनियां का सबसे हठी आदमी आज किसानों के आगे झुक गया

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 01:13 PM (IST)

कुरूक्षेत्र/ हांसी(विनोद/संदीप): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून के वापिस लेने के ऐलान के बाद   भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने अपना पहला बयान जारी किया है। चढूनी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियां का सबसे हठी आदमी किसानों के आगे आज झुक गया है।  उन्होंने कहा कि अभी भी हैं कई मुद्दे पेंडिंग। शहीद हुए किसानों को मुआवजा और एसएसपी को पक्का करने पर अभी तक कोई चर्ची नहीं की गई है।  चढूनी ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बैठक की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जब तक संसद में ये कानून रद्द नहीं होते, तब तक विश्वास नहीं किया जा सकता। इस आंदोलन को चलने 1 साल से ज्यादा हो चुके है। अबतक इस आंदोलन में 700 लोग की मौत हो चुकी है। कई किसान इस दौरान घायल भी हुए। अखिरकार किसानों का मेहनत रंग लाई और मोदी सरकार को ये कानून वापिस करन पड़े।   

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static