सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 40 हजार कैश और गहने ले गए साथ

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 11:17 AM (IST)

रेवाड़ी : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां चोर रेवाड़ी शहर के मोहल्ला नई बस्ती में सूने मकान में घुसकर 40 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। तबीयत खराब होने के कारण घर की मालकिन बेटी के घर पर गई हुई थी। पीछे से चोरों ने घर को निशाना बना दिया। सिटी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों बेटों की हो चुकी मौत 

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी महिला ने बताया कि मेरे दोनों बेटों का देहांत हो चुका है। उनकी बड़ी पुत्र वधु बबली बच्चों के साथ 8-10 साल से दिल्ली में रह रही है। बबली ने उनके मकान के एक कमरे में अपना सामान रखा हुआ है। छोटी पुत्र वधु राधा अपने बच्चों सहित मोहल्ला नई आबादी में रहती है।

महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। जिसके चलते वह अपनी लड़की के पास उसके घर पर रुकी हुई थी। इस दौरान उनके नई बस्ती स्थित घर पर कोई नहीं थी। सुबह जब लड़की के साथ आकर मकान को देखा, तब पता चला कि पूरा सामान बिखरा हुआ था। घर को चेक किया तो वहां पर रखे 40 हजार रुपए की नकदी, दो चांदी की पायल, एक सोने की चेन गायब मिली। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है, जिससे चोरों का पता लग सके। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static