दिवाली मनाने गए लेफ्टिनेंट कर्नल के क्वार्टर में चोरी, सामान चुराने के बाद चोर कर गए बड़ा कांड...
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 10:02 AM (IST)
अम्बाला: ऑफिसर्स यूनिट में रविवार को दिवाली मनाने गए लेफ्टिनेंट कर्नल के क्वार्टर में चोरी हो गई। बदमाश चोरी के बाद बेडरूम में आग लगा गए। जब वे घर लौटे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। ले. कर्नल अजय धानिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 19 अक्टूबर को वह परिवार के साथ शाम करीब सवा 7 बजे सरकारी आवास से यूनिट ऑफिसर्स मैस में दिवाली मनाने गए थे। आधी रात के बाद करीब साढ़े 12 बजे जब लौटे तो क्वार्टर की लाइटें बंद थीं। मकान के अंदर बेडरूम में आग लगी थी। अंदर हर तरफ धुआं था। कमरे में गद्दा जल रहा था। आग बुझाकर सामान चेक किया तो सोने व चांदी के गहने गायब थे। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।