अनोखी चोरीः नहीं टूटी तिजोरी तो तिजोरी उठा ले गए चोर, CCTV में कैद वारदात
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 08:31 AM (IST)
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक के हिसार रोड पर स्थित कार सर्विस स्टेशन में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर सर्विस स्टेशन से लगभग 3 लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार देर रात दो अज्ञात चोर सर्विस स्टेशन परिसर में घुसे। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने कार्यालय में रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वे उसे खोलने में सफल नहीं हुए तो पूरी तिजोरी ही अपने साथ ले गए। सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)