तड़के 3 बजे खुली नींद और घर का नजारा देख उड़ गए होश...पानीपत में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 06:10 PM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले चोरी की घटना का मामला सामने आया है। यहां बीती रात एक घर में घुसकर चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया।
लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के कुटानी रोड स्थित न्यू दलबीर नगर का है। घटना के समय घर की मालिकन कविता अपने कमरे में सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे हलचल होने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने एक अजनबी व्यक्ति को घर से नीचे भागते देखा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार चोर ने बड़ी सफाई से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवरात शामिल हैं। अलमारी में रखी करीब 15-20 हजार रुपये कैश भी ले गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना किला पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Alert : रहें सावधान...हरियाणा में अगले 3 दिन भारी, IMD ने जारी किया भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट