हरियाणा कांग्रेस में नहीं है गुटबाजी, पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे सभी नेता : अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 07:05 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 2024 के आगामी चुनावों को लेकर लगातार एक्टिवेट नजर आ रही प्रदेश कांग्रेस के संगठन को लेकर किए गए तमाम बदलावों में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस पार्टी कहीं ना कहीं एकजुट नजर आने लगी है। नवनियुक्त प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बुधवार की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी गुट एकजुट नजर आने से पार्टी की आबोहवा बदली-बदली नजर आई। इस बारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता- पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस की गुटबाजी से इनकार करते हुए इसे प्रजातंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार बताया है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते हैं, तो फिर यह गुटबाजी कैसे ? हरियाणा के नए प्रभारी का स्वागत करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी द्वारा एक बहुत अहम बात सभी नेताओं को कही गई है कि कोई भी व्यक्ति अगर इंटरनल डेमोक्रेसी में बात रखेगा तो उसका स्वागत करूंगा। लेकिन किसी भी प्रकार की बात को अगर चौराहे पर रखने की कोशिश करेगा तो वह बेहद गलत होगा।

 

गुजरात-हिमाचल चुनावों में जाने की बजाय देश को एकजुट करने में लगे हैं राहुल : अरोड़ा

 

 इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने हरियाणा में आने पर राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा'' को लेकर प्रदेशवासियों में भारी उत्साह होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता -कार्यकर्ता भी बड़ी संजीदगी से अपने नेता का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के काम पर लगे हैं। जबकि कुछ लोग केवल राजनीति ही करना जानते हैं। राहुल गांधी गुजरात- हिमाचल चुनावों में जाने की बजाय पूरे देश के भ्रमण पर हैं। देश को जोड़ने के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रदेश में एक भारी उत्साह उनकी यात्रा को देखते हुए हैं और राहुल के स्वागत का सभी लोग बेहद इंतजार कर रहे हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static