Ambala Police: होली में खलल डालने वाले हुड़दंगियों की खैर नहीं, अंबाला पुलिस ने किए ये कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 04:15 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : होली का त्योहार रंगों और खुशियों का पर्व है, लेकिन इस उत्साह में खलल डालने वाले हुड़दंगियों की अब खैर नहीं। अंबाला पुलिस ने आगामी होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर की सड़कों पर पुलिस की टीमें मुस्तैद रहेंगी, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के त्यौहार मना सकें।

अंबाला पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद ले। एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने बताया होली के अवसर पर मुख्य स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस की विशेष नजर उन लोगों पर होगी जो शराब पीकर या अन्य नशा कर सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि होली के त्योहार को जिम्मेदारी से मनाएं। सड़कों पर हुड़दंग मचाना या नशे की हालत में उपद्रव करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटी-छोटी बातें अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं, इसलिए शालीनता से खुशियां बांटें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static