OMG! पुलिस ने युवक का काटा 38 हजार का चालान, बिना नंबर प्लेट बाइक पर प्रेशर हॉर्न लगा मचा रहा था हुड़दंग
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:06 PM (IST)
बराड़ा (अनिल कुमार) : मुलाना में एक युवक द्वारा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बड़े-बड़े प्रेशर हॉर्न लगाकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। युवक तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए मेले में घूम रहा था, जिससे महिलाओं-बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा अपनी टीम के साथ मुस्तैद थे। उन्होंने मोटरसाइकिल को रोका और जांच के दौरान पुलिस द्वारा इम्पाऊंड की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पाई गई और उस गई मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से बड़े हॉर्न लगाए गए थे, साथ ही मोटरसाइकिल का साइलेंसर भी काटकर उससे गैरकानूनी छेड़छाड़ की हुई थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 38 हजार रुपये का चालान काटते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)