प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, हालात बद से बदतर हुए: शैलजा

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 11:35 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा जजपा और इनेलो पर जमकर हमला किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने ऐलनाबाद हल्के की बदहाली के लिए भाजपा और इनेलो को जिम्मेदार ठहराया है। चुनाव को लेकर कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा आज कांग्रेस पार्टी ज्वलंत मुद्दों को उठाकर जन-जन की आवाज बन रही है।

कुमारी शैलजा आज से दो दिवसीय ऐलनाबाद हलके के दौरे पर हैं। इस दौरान कुमारी शैलजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। शैलजा ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंथन करने आज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची थी। 

उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में लोगों के मुद्दे पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी इसके अलावा कुमारी शैलजा ने पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला ने अपने स्वार्थ के कारण ऐलनाबाद सीट से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने की बजाय अभय सिंह चौटाला किसानों की आवाज को सदन में उठाते तो वह बेहतर होता। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे हैं, लेकिन इस दुख की घड़ी में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। 

शैलजा ने हरियाणा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति पर चलते हुए तानाशाही से फैसले ले रही है और कृषि कानून लागू करना ही उनकी तानाशाही नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाना तक नहीं है और प्रदेश की मंडियों की व्यवस्था बदहाल है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static