दीपावली व अन्य त्यौहारों को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 12:23 PM (IST)

यमुनानगर  (त्यागी): ङ्क्षहदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह है। दीपावली के लिए लम्बे समय से ही तैयारियां चल रही थीं।  हर कोई अपने तरीके से दीपावली को मनाता है। कोई इस दिन इस त्यौहार को गरीबों के साथ मनाते हुए उनके चेहरे पर खुशी देखना चाहता है तो कोई सीमा पर जाकर इस त्यौहार को मनाता है। कोई शहीदों के नाम के दीये जलाता है तो कोई देवी-देवताओं व अपने भगवान के नाम पर। ऐसा नहीं है कि इस त्यौहार को केवल ङ्क्षहदू धर्म के लोग ही मनाते हैं बल्कि कुछ त्यौहार ऐसे होते हैं जिन्हें देश में सभी धर्म मिलजुलकर मनाते हैं उन्हीं में से एक त्यौहार दीपावली भी है। 

दीपावली के चलते अकेले दीपावली ही नहीं बल्कि गोवर्धन पूजा, भैयादूज, विश्वकर्मा पूजा, धनतेरस ये सभी त्यौहार एकसाथ एक के बाद एक आते हैं और इन दिनों में खरीददारी की जाती है। दुकानदारों के लिए ये 5 दिन उनके साल भर की कमाई भी करवा जाते हैं। हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करता है।  दीपावली को उपहारों का त्यौहार भी कहा जाता है। इन दिनों बाजार भी तंग हो जाते हैं, क्योंकि अस्थायी दुकानदार हजारों की संख्या में अपनी दुकानें इस त्यौहारों के सीजन में लगाते हैं।  ऐसे में नगर निगम को भी अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होती है। आज दीपों का त्यौहार दीपावली हर जगह धूमधाम, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static