हरियाणा में आंधी-बारिश के बाद भी गर्मी बरकरार, आज 13 जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 08:08 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बीते दिन मंगलवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। 

इन शहरों में चलेगी लू 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव (लू) चलने की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। 11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static