हरियाणा पंजाब और हिमाचल में आज से हो सकती है बारिश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 12:15 AM (IST)

चंडीगढ़: ठिठुरन भरी सर्दी के लिए अब तैयार हो जायें। उत्तर भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव के चलते कुछ इलाकों में मंगलवार तो कुछ में बुधवार से बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच, रविवार को पंजाब और हरियाणा में मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब का आदमपुर जिला 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। हरियाणा के करनाल में रात को तापमान 6.2 डिग्री और हिसार में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7, 7.8 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली साइट स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 10 दिसंबर से सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 दिसंबर से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। मौसम विभाग की वेबसाइट पर भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद शीत लहर चलने और घना कोहरा छाने की भी आशंका जताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static