हरियाणा को बड़ी सौगात, झज्जर-लोहारू NH-334B को मिली मंजूरी, 3A नोटिफिकेशन जारी
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 03:44 PM (IST)
झज्जर : हरियाणा के झज्जर जिले को एक ओर नेशनल हाइवे की सौगात मिल गई है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा झज्जर से लोहारू राजमार्ग संख्या - 334B को मंजूरी मिल गई है। 3A नाटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संबंधित राजमार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
जारी हुए राजपत्र में 3A के तहत 21 दिनों तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। ऐसी प्रत्येक आपत्ति सक्षम प्राधिकारी, अर्थात् डी आर ओ झज्जर को लिखित रूप मे प्रस्तुत की जाएगी और उसमें उसके आधार अधिकथित किए जाएंगे। झज्जर से चरखी-दादरी लोहारू तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग को व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

