Weather : जमकर भीगने वाला है हरियाणा! इन जिलों में होगी भारी बारिश, रहें सावधान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 07:32 AM (IST)

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया। यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में आरेंज व बाकी शेष 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। वहीं हरियाणा के 6 जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। 

जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। बाकी जिलों में भी बादल छाए हुए है। यमुनानगर में रात को भी बारिश हुई। यहां तेज हवा में छप्पर से सारण जाने वाले रास्ते पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया। अंबाला में जंडली अंडरपास में जलभराव हो गया।

 
इससे पहले सोमवार को भी 14 जिलों में दिनभर रुक रुक पर हुई बारिश हुई थी, जिसके कारण जलजमाव की तस्वीरें भी सामने आई थीं। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का ये रूप 27 अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

 इस मानसूनी सीजन में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है और सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां पर बारिश का आंकड़ा 900 एमएम के करीब पहुंच चुका है, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static