ट्रेन यात्री ध्यान दें! इन 6 लंबी दूरी की ट्रेनों से हटेगी पैंट्री कार, मिलेंगे एक्स्ट्रा 3rd AC कोच
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:55 PM (IST)
अंबाला : उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की 6 प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में अस्थायी बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने पैंट्री कार उपलब्ध न होने के कारण इन डिब्बों को हटाने और उनकी जगह यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त तृतीय श्रेणी कोच जोड़ने की घोषणा की है। यह व्यवस्था सितंबर से दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।
इन 6 प्रमुख ट्रेनों में लागू होगा बदलाव
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों में निर्धारित तिथियों के दौरान अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा:
- 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस: 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक।
- 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस: 8 सितंबर से 1 दिसंबर 2026 तक।
- 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस: 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक।
- 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस: 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक।
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: 6 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक।
- 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस: 9 सितंबर से 2 दिसंबर 2026 तक।
यात्रियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
अतिरिक्त 3rd AC कोच जुड़ने से ट्रेनों में कंफर्म सीट/वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। हालांकि, पैंट्री कार हटने के कारण यात्रियों को ट्रेन के भीतर पेंट्री सेवा नहीं मिलेगी, इसलिए लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को भोजन की व्यवस्था खुद या ई-कैटरिंग के जरिए करनी होगी।