Golden Temple की तरह चमकेगा हरियाणा का ये सरोवर, इंदौर शहर की तर्ज पर होगी सफाई

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 04:12 PM (IST)

चंड़ीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : कुरुक्षेत्र स्नेहत सरोवर को श्री हरमंदिर साहिब की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के राज्यपाल की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सीएम सैनी भी मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा भी रहे मौजूद। इस बैठक में कुरुक्षेत्र को ऐतिहासिक दृष्टि से ओर विकास हो सके उसके लिए 
चर्चा की गई। 

बैठक में बड़े फैसले लेते हुए कहा गया कि श्री हरमंदिर साहिब की तर्ज पर कुरुक्षेत्र स्नेहत सरोवर में सफाई प्लांट लगाए जाएंगे। जिसमें पानी स्वच्छ रहेगा। साथ ही पेड़ों और स्वच्छता पर भी काम किया जाएगा। इसके विकास का जिम्मा कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड से वापस लेकर नगर परिषद को दिया गया है। कुरुक्षेत्र के नगर परिषद के अधिकारी इंदौर का दौरा करेंगे, ताकि सफाई बेहतर रहे सके। 60 एकड़ में बने जंगल की जगह अब बड़े पार्क तैयार होगा। यहां गीता द्वार भी बनाया जाएगा। वहीं अंतराष्ट्रीय जयंती मोहत्सव पर भी 10 नई इलेक्ट्रिक बस चलेंगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static