Train Canceled: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! 3 महीने के लिए ये ट्रेनें हुई रद्द...लाखों यात्रियों को होगी परेशान
punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 11:18 AM (IST)
हरियाणा डेस्क: अगर आप दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब या बंगाल के रूट्स पर लगातार सफर करते हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। बढ़ते कोहरे और कम होती विज़िबिलिटी के कारण भारतीय रेलवे ने 24 ट्रेनों को अगले तीन महीनों के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 28 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए हैं। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि सर्दियों में घना कोहरा ट्रेनों की रफ्तार और संचालन पर गंभीर असर डालता है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
उत्तर भारत में सर्दी बढ़ते ही कई इलाकों में कोहरे की चादर मोटी होने लगी है। रात और सुबह के समय विज़िबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिसके कारण रेलवे संचालन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। एहतियात के तौर पर रेल मंत्रालय ने दिसंबर से फरवरी पूरे तीन महीनों के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। इस फैसले का असर दिल्ली, प्रयागराज, पटना, हावड़ा, अमृतसर, कोलकाता, अजमेर, अंबाला, कामाख्या, डिब्रूगढ़ सहित कई बड़े रूट्स पर पड़ेगा। नी दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, असम और पश्चिम बंगाल के लाखों यात्रियों को अपनी यात्रा योजना दोबारा बनानी होगी।
पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें (Full Cancellation List)
- 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26
- 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26
- 22198 झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस – 05.12.25 से 27.02.26
- 22197 कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस – 07.12.25 से 01.03.26
- 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26
- 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस – 03.12.25 से 28.02.26
- 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 06.12.25 से 28.02.26
- 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26
- 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26
- 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26
- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 02.03.26
- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 01.12.25 से 28.02.26
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 01.12.25 से 27.02.26
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस – 03.12.25 से 01.03.26
- 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस – 01.12.25 से 23.02.26
- 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस – 02.12.25 से 24.02.26
- 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26
- 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस – 05.12.25 से 27.02.26
- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 26.02.26
- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस – 02.12.25 से 27.02.26
- 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 02.03.26
- 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस – 02.12.25 से 03.03.26
- 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26
- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस – 03.12.25 से 27.02.26
इन ट्रेनों की Frequency कम की गई (Reduced Frequency)
- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस – सोम, गुरु को रद्द
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस – मंगल, शुक्र को रद्द
- 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस – मंगल, गुरु, शनिवार को रद्द
- 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस – बुध, शुक्र, रविवार को रद्द
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस – रविवार को रद्द
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस – मंगलवार को रद्द
- 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस – रविवार को रद्द
- 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस – मंगलवार को रद्द
- 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस – शनिवार को रद्द
- 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस – सोमवार को रद्द
- 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ – गुरुवार को रद्द
- 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ – बुधवार को रद्द
- 12505 कामाख्या-आनंद विहार – रविवार, बुधवार को रद्द
- 12506 आनंद विहार-कामाख्या – मंगलवार, शुक्रवार को रद्द
- 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली – बुधवार, शनिवार को रद्द
- 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार – शुक्रवार, सोमवार को रद्द
- 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली – मंगलवार को रद्द
- 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी – बुधवार को रद्द
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ – शनिवार को रद्द
- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ – मंगलवार को रद्द
- 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ – सोम, मंगल, बुधवार रद्द
- 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र – सोम, मंगल, बुधवार रद्द
- 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर – रविवार, सोम, बुध, शुक्रवार को रद्द
- 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र – रविवार, सोम, बुध, शुक्रवार को रद्द
- 15074 टनकपुर-सिंगरौली – बुधवार को रद्द
- 15073 सिंगरौली-टनकपुर – गुरुवार को रद्द
- 15076 टनकपुर-शक्तिनगर – मंगलवार, शनिवार को रद्द
- 15075 शक्तिनगर-टनकपुर – बुधवार, रविवार को रद्द