रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: उत्तर रेलवे चलाएगा 3 नई ''समर स्पेशल'' ट्रेनें... इन लोगों को मिलेगी सीधी राहत
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 04:02 PM (IST)
अंबाला(अमन): उत्तर रेलवे गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए 3 और स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा हैं, जिसमें फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर, जम्मू सहित कटरा (माता वैष्णो देवी) सहित दिल्ली डिवीजन के आंनद विहार और दिल्ली से भी इस तरह की रेलगाड़ियां चलाई जाएगी । अंबाला मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया की गर्मी के मौसम में पढ़ने वाली छुट्टियों के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है जिस कम करने के लिए हर बार उत्तर रेलवे जम्मू ईस्ट से वेस्ट की तरफ 3 स्पेशल रेल गाड़िया चलाने जा रहा हैं ।
हर बार की तरह इस बार भी स्कूलों में पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियां को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने रश कम करने के लिये 3 और समर स्पेशल रेलगाड़िया चला रहा है, जिसकी वजह से अंबाला डिवीजन सहित फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर और जम्मू से भी इस तरह की समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी जिससे पहले से चल रही ट्रेनों में रश कम किया जाएगा ।
अंबाला मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक ने बताया की गर्मी के मौसम में पढ़ने वाली छुट्टियों के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है जिसे कम करने के लिए हर बार उत्तर रेलवे 3 से चार और स्पेशल रेल गाड़ियां चलायेगा ।
उनका कहना है कि जो भी ट्रेन अमृतसर, जम्मू से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान व महाराष्ट्र को जाएगी तथा इस तरह इसी रास्ते से वापस गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी इसकी वजह से भी रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेल गाड़ियों में जैसे-जैसे रश बढ़ेगा इस तरह उत्तर रेलवे रेल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि करेगा और इसके साथ-साथ अन्य गाड़ियों में और कोच भी लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।