अम्बाला रेल मंडल में कार्य के चलते ये गाड़िया होंगी प्रभावित, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 09:24 AM (IST)

अम्बाला छावनी : अंबाला रेल मंडल में  डी.एफ.सी.सी.आई.एल. मार्ग पर  सरसावा और कलानौर और सहारनपुर सैक्शन के बीच एल.सी.-82/सी के स्थान पर लो-हाई सबवे पर निर्माण के चलते अप और डाउन लाइन पर 3 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। ब्लॉक के कारण यात्रियों को 26 सितंबर को गाड़ी रद्द होने एवं उनके समय में बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

1. गाड़ी संख्या 04532 (अंबाला छावनी-सहारनपुर) रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04523 (सहारनपुर-नंगल डैम) सहारनपुर और अंबाला छावनी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
3. ट्रेन नंबर 22355 (पाटलिपुत्र से चंडीगढ़) को 35 मिनट, ट्रेन नंबर 14711 (हरिद्वार-श्री गंगानगर) को 20 मिनट में रेगुलेट किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static