चोरों ने कर दिया ऐसा कांड कि SUV को क्रेन से ले जाना पड़ा, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:08 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो ): शहर के सेक्टर-37 स्थित एस्पलेनैड मॉल के बाहर अस्थाई पार्किंग में खड़ी एक एसयूवी गाड़ी के चारों टायरों को चोर चोरी कर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी कर फरार हो गए। जब मालिक मॉल से शॉपिंग कर वापस आया तो गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी पाया। गाड़ी मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपनी कार को क्रेन की मदद से सुरक्षित जगह पर लेकर गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक ने बताया कि वह शॉपिंग करने मॉल में गया था। मात्र कुछ देर की अनुपस्थिति में चोरों ने कार के चार टायर रिम समेत निकाल लिए। टायर चोरी की सूचना पर सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी के मालिक ने पुलिस से जल्द से जल्द टायर बरामद करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल मॉल के पास यह अनाधिकृत पार्किंग हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। स्थायी और वैध पार्किंग नहीं होने के कारण यहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड या चौकीदार भी तैनात नहीं है और मालिक वाहन को अपने रिस्क पर खड़ा करते हैं। जहां अंधेरा भी रहता है, जिससे चोर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सेक्टर-10 थाना एसएचओ का कहना है कि रात के समय वाहन पार्क करते समय सतर्क रहे, अच्छी लॉकिंग व्यवस्था का इस्तेमाल करे और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत थाने में सूचना दे। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और बरामदगी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static