पुलिस ने पकड़ा महिला चोर गैंग, कूड़ा बीनने के बहाने करती थीं चोरियां

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 01:10 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):शहर फतेहाबाद पुलिस ने बीते दिन शहर में स्थित एक गोदाम से तांबा तार चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए 9 महिलाओं को काबू किया है। जो कूड़ा बीनने के बहाने हरियाणा में दाखिल हुई और लाखों रुपए का माल चोरी कर चंपत हो जाती थी। फतेहाबाद पुलिस की पकड़ में यह महिला गिरोह तब आया जब महिला चोरों ने एक बर्तन व्यापारी के गोदाम से करीब 8 लाख रुपए कीमत का 2.50 क्विंटल तांबा चोरी कर लिया। गिरोह की महिलाएं जब वारदात को अंजाम दे रही थीं तो उनकी हरकत गोदाम में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। घटना का पता चलने पर गोदाम मालिक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। 
PunjabKesari
पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ तांबा चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में जुटी पुलिस को जब सी.सी.टी.वी. फुटेज से संदिग्ध महिलाओं का क्लू मिला तो भट्टू रोड स्थित अनाजमंडी से करीब 1 दर्जन महिलाओं को पुलिस शक के आधार पर हिरासत में लिया। इसके बाद थाने लाकर इन संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की तो 9 महिलाओं को पुलिस ने तांबा चोरी की वारदात में शामिल होना पाया।
PunjabKesari
पुलिस ने आरोपी 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया जो पंजाब के भठिंडा की रहने वाली हैं। सभी आरोपी महिलाओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी 8 महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि 1 आरोपी महिला को 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है और उनके अन्य किसी वारदात में शामिल होने के संबंध में छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static