भगवान से नहीं डरी ये महिला चोर, पार्षद की पत्नी के गले से चेन चोरी (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 03:51 PM (IST)

पानीपत(अनिल राठी): अब भगवान के घर भी चोर इंसानो को नहीं बख्श रहे हैं पानीपत में अब महिलाओं द्वारा चोरी करने के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।, ताजा मामला श्री कृष्ण धाम मंदिर का है, जहां भागवत कथा सुनने आई महिला चोर ने दो महिलाओं के गले की चैन चोरी कर ली। हालाकि चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर में कृष्ण धाम मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जहां कथा सुनने के लिए भीड़ में बैठी वार्ड नं 3 के पार्षद हरीश शर्मा की पत्नी प्रेम व एक ओर अन्य महिला के गले से चैन चोरी हो गई। जिसका अभास होने पर महिलाओं ने मंदिर में छानबीन की लेकिन चैन नही मिली। पुजारी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फूटेज को चेक किया, जिसमें शातिर महिला चोर की सारी वारदात कैद थी। वारदात को अंजाम देने के लिए एक ओर अन्य महिला भी उसका साथ दे रही है। 
PunjabKesari
महिला चैन उतारने के बाद चुप चाप वहां से निकल जाती है और किसी को कानो कान भनक तक नही लगती। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static