लोगों को बड़ी राहत: पुलिस ने पूरी तरह खोला टिकरी बॉर्डर, शुरू हुआ वाहनों का आवागमन
punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 12:04 PM (IST)
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): किसान आंदोलन के चलते पिछले 1 साल से ज्यादा समय से बंद दिल्ली की सीमाएं अब खुल गई है। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने अपने कंक्रीट और लोहे के बड़े बैरिकेड हटा लिए हैं और लोहे की कीलों को भी उखाड़ फेंका है। लगभग सभी किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालीओं के साथ घर लौट चुके हैं।

लंगर सेवा का आखरी टेंट भी उखाडा़
किसानों की लंगर सेवा के लिए लगाया गया आखरी टेंट भी अब किसानों ने उखाड़ लिया है। दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर टिकरी बॉर्डर का रास्ता खोल दिया है । परिवहन की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर टिकरी बॉर्डर का रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली- रोहतक नेशनल हाईवे का यह रास्ता आधे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के काफी हिस्सों को जोड़ता है। रोजाना करीब 3 से 4 लाख वाहन इस रास्ते से होकर दिल्ली को आवागमन करते थे, लेकिन 1 साल पहले किसान आंदोलन के चलते यह रास्ता बंद कर दिया गया था।

बॉर्डर बंद होने के कारण लोगों को कच्चे-पक्के रास्तों से होकर देश की राजधानी दिल्ली से आवागमन करना पड़ता था। लेकिन रास्ता खुलेगा तो आम लोगों को होने वाली परेशानी भी खत्म हो जाएगी। रास्ते खुलने के साथ ही दिल्ली एमसीडी टोल भी शुरू हो जाएगा, जिसके चलते कमर्शियल वाहनों को रोल भी अदा करना पड़ेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)