Farmers Protest 2.0: किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन, हरियाणा में निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 08:59 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है।  किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज चढ़ूनी ग्रुप हरियाणा की सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। किसानों को सुबह 11 बजे प्रदर्शन का टाइम दिया गया है। किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई थी। किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static