आज देश की परेशान जनता एक विकल्प तलाश रही थी और उनकी तलाश पूरी हो गई: अनुराग ढांडा

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 05:16 PM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के हो रहे विरोध को जायज ठहराया है।
 आप पार्टी के नेता अनुराग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धरातल पर जाने की बजाय एक नरेटिव बनाकर चुनाव लड़ रही है। जबकि हकीकत में आज आम आदमी केंद्र और राज्य कि  बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान है। इसीलिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध में  जनता का पूरा साथ देगी।

अनुराग ने कहा कि आज देश की परेशान जनता एक विकल्प तलाश रही थी और इंडिया गठबंधन के रूप में उनकी तलाश पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीतने के लिए साम, धाम, दंड, भेद  की जो भी रणनीति अपना लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध होना है। जनता इसे परेशान है। आज देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इलेक्टरल बॉन्ड से भी बीजेपी की हकीकत सामने आ गई है। इस बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा। जबकि इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

अनुराग ढांडा ने कहां की वर्तमान लोकसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के अंधभक्तों और इंडिया गठबंधन के अंधभक्तों के बीच में होगा। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र उभर कर सामने आया है, जिन नेताओं को पहले भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्हीं नेताओं को आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। जबकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि वह भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सही समय आने पर सही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। जैसे ही कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा होगी आम आदमी के पार्टी के कार्यकर्ता उनके पक्ष में प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की एक्ट्रेस हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर अनुराग ढांडा ने कोई साफ प्रतिक्रिया नहीं दी।
अनुराग ने कहा कि इस मसले पर रणदीप सिंह सुरजेवाला वाला अपना पक्ष रख चुके हैं और उनके व्यक्तिगत बयान को ही सही माना जाए। रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनके बयान के साथ छेड़छाड़ की गई है।

जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि यह लोग ताऊ के लाल नहीं बल्कि बीजेपी के दलाल है। जब भी विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास मत या विश्वास मत आता है तो यह लोग गैर हाजिर हो जाते हैं। ऐसे में जनता इन पर कैसे विश्वास करेगी।  यह लोग वोट काटने के लिए चुनाव लड़ते हैं। वही अनुराग ढांडा ने इंडियन नेशनल लोकदल विधायक अभय सिंह चौटाला के उसे बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को जेल में पड़ा रहने दो।

अनुराग ने कहा कि अभय सिंह चौटाला यदि कुरुक्षेत्र में 20,000 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे तो वह मान लेंगे कि वह सही नियत से चुनाव लड़ रहे हैं। अनुराग ने बताया कि 7 अप्रैल को हरियाणा आम आदमी पार्टी की तरफ से कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक उपवास भी रखा जाएगा। यह उपवास ब्रह्मसरोवर के समीप रखा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static