देवेंद्र बबली को कैबिनेट में शामिल करने के बाद टोहाना में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी: निशान सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 08:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : मंत्रिमंडल विस्तार में गोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र बबली को शामिल किए जाने के बाद प्रदेश लेवल पर तरह-तरह की अफवाओं का दौर चलने लगा है। क्योंकि जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी टोहाना से भी संबंध रखते हैं और इन अफवाहों में प्रदेशाध्यक्ष और हाल ही में बनाए गए कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के बीच अच्छे संबंध न होने की अफवाह भी जोरों पर हैं। लेकिन इस पर पूरी तरह से विराम लगाते हुए जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा है कि चर्चाएं चलती रहती हैं। लेकिन इन अफवाहों में कोई दम नहीं है।

देवेंद्र बबली वजीर बनाए गए हैं। लेकिन उनके संबंध देवेंद्र बबली के साथ कभी खराब नहीं रहे और खुद उन्हें पार्टी में इनवाइट करने के बाद चुनाव लड़ने का अपना दावा छोड़ते हुए उन्हें चुनाव लड़वाया और आज वह कैबिनेट मंत्री बने यह बेहद खुशी की बात है। कांग्रेस से आए देवेंद्र बबली चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और मैं दुष्यंत  चौटाला के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करना चाहता था। लेकिन अब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद टोहाना में और अधिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। क्योंकि टोहाना में ही मैं, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला और अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए देवेंद्र बबली मिलकर टोहाना के विकास की गति को और तेज करेंगे।

निशान सिंह ने कहा कि कोविड की लहरों के कारण संगठन के कामों में भी काफी हद तक बाधा पड़ी।विकास की गति में भी रुकावट आयी। लेकिन अब हम नए सिरे से संगठन को रिवाइज कर रहे हैं। नई नियुक्तियां की गई हैं। सक्रिय सदस्यता अभियान भी चलाया है। इसी तरीके से अब संगठन को मजबूत करने के लिए जनरल मेंबरशिप 1 जनवरी से शुरू की जा रही है। संगठन की परफॉर्मेंस को अच्छा करने के लिए जहां-जहां चुस्ती और दुरुस्ती लाने की बात होगी वह काम किया जाएगा। मेरा मानना है कि कोविड काल मे संगठन की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। लेकिन अब प्रयास अच्छे किए जाएंगे और संगठन खड़ा होने के बाद पार्टी बड़ी तेजी से प्रदेश में अपनी मजबूती को बढ़ाएगी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर बहुत अच्छी तरीके से काम कर रहे हैं। पिछले 2 सालों में चुनावों से पहले किए गए काफी वायदों को पूरा किया गया है और इस स्पीड को देखते हुए अगले 3 साल में सभी किए गए वायदों को पूरा करने का काम किया जाएगा। मंत्रिमंडल में बकाया 2 सीटें पूरी होने के बाद सरकार की परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी। लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और सभी मंत्री अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

निशान सिंह ने कहा कि बहुत से लोग गठबंधन पर सवालिया निशान लगा रहे थे कि यह गठबंधन पूरे 5 साल नहीं चलेगा। लेकिन हमने पहले दिन कहा था कि गठबंधन भी 5 साल चलेगा और सरकार भी 5 साल चलेगी। एक-एक बात पूरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी भी गठबंधन धर्म को निभा रही है और जननायक जनता पार्टी चुनाव पूर्व किए गए वायदों को भलीभांति निभा रही है। कोविड कॉल और किसान आंदोलन के बावजूद गठबंधन की एक अच्छी परफॉर्मेंस रही है और आने वाले समय में भी बहुत अच्छा काम किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी के सभी सदस्य मिलकर एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला डॉ अजय दिग्विजय चौटाला और मैं, सभी एक परिवार के सदस्य हैं और सदस्य की तरह ही जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static