पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा मकान किराया भत्ता, मंत्री गुर्जर ने किया ऐलान
punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 07:28 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा टूरिज्म विभाग के कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता देने की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने खुद इसकी घोषणा की। मंत्री गुर्जर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की मांगों को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारी संघ की मांग पर उनको मकान किराया भत्ता इसी माह से आरम्भ करने के निर्देश दिए है। मंत्री की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों को आर्थिक लाभ होगा।
इसके साथ ही मंत्री गुर्जर ने कर्मचारियों को सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के टोकन गिफ्ट भी देने को कहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने डिप्लोमा होल्डर वेटर्स के खाली पडे सीनियर वेटर व काउंटर इंचार्ज के पदों पर पदोन्नत करने की मांग की। इस पर कंवरपाल गुर्जर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विभाग के लंबे समय से लंबित पड़े सेवा नियमों को बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों की अनेक शिकायतें खुद ही दूर हो जाएंगी। इसके अलावा कर्मचारियों ने उनके सामने अनेक मांगे रखी है। इन सभी मांगों को लेकर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को विचार करने को कहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)