खाई में गिरी Haryana के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, ड्राइवर समेत 22 लोग घायल... रेस्क्यू टीम ने 'Human chain' बनाकर बचाई जान

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 06:42 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी):  नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर  करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

 22 लोगों का दोस्तों का समूह

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
 

 PunjabKesari

1 यात्री ट्रैवलर के नीचे  दबा 

 रेस्क्यू टीम ने 21 यात्रियों को एक-एक कर खाई से निकालकर एंबुलेंस से भवाली और नजदीकी सीएचसी भेजा। वहीं, एक यात्री के ट्रैवलर के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। मुक्तेश्वर घूमने के बाद ट्रैवलर से भवाली की ओर लौट रहे थे। गाड़ी का नंबर UP14QT9690 बताया गया है।

PunjabKesari
50 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर

मुक्तेश्वर के पास सतबुंगा क्षेत्र में ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से भवाली और नजदीकी सीएचसी भेजा गया। एक यात्री के ट्रैवलर के नीचे दबे होने की सूचना के बाद रेस्क्यू जारी है।


PunjabKesari

NDRF-SDRF और पुलिस मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static