यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, ब्लॉक कार्य के चलते यहां से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 01:57 PM (IST)

अम्बाला: उत्तर रेलवे के कानपुर सेंट्रल और पनकी धाम सेक्शन के बीच ब्रिज नंबर 110 पर होने वाले मरम्मत कार्य और एच-बीम स्लीपर डालने के लिए 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 2 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा।

इस कार्य के कारण अम्बाला कैंट से गुजरने वाली और यहां आने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इनमें कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12469 यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अब कानपुर-एटा-दिल्ली-अम्बाला से होकर चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और सहारनपुर जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

ऊंचाहार एक्सप्रेस 14218 चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली यह लोकप्रिय ट्रेन भी एक अप्रैल से 12 मई तक प्रभावित रहेगी। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 12004 अम्बाला से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण यह ट्रेन गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर डायवर्ट की जाएगी। ब्लॉक रोजाना सुबह 09:30 से शाम 17:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन के कारण ट्रेनों के समय में 2 से 4 घंटे की देरी होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static