Transfer : Haryana में 2 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर...जानें किसे कहां किया गया तैनात
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 06:05 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। हरियाणा सरकार ने 2 IAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि आयुष्मान भारत-हरियाणा हेल्थ सिक्योरिटी अथॉरिटी के CEO, सतबीर सिंह को रोहतक का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। साथ ही फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के कमिश्नर और हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मनोज कुमार-II को आयुष्मान भारत-हरियाणा हेल्थ सिक्योरिटी अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)