ससुरालियों से परेशान होकर युवक ने लगाया फंदा, पति-पत्नि के मध्य चल रहा था पारिवारिक विवाद

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 12:22 PM (IST)

जींद : ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा शहर के पटियाला चौक निवासी 34 वर्षीय युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले लगभग 5 महीने से पति और पत्नि के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते उसकी पत्नी खुटकड़ गांव में अपने मायके गई हुई थी और महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता श्रीनिवासी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आशीष और उसके ससुरालवालों के बीच पिछले 5 महीने से विवाद चल रहा था। इसमें आशीष की सास केलो देवी, जगदीश औऱ उसकी पत्नी रितु ने मिलकर महिला थाने में आशीष के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके चलते बुधवार को भी महिला थाने में आशीष को बुलाया गया था। इस कारण वह मानसिक रुप से परेशान था। बुधवार को उसने फंदा लगाकरजान दे दी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सतीश ने बताया कि आशीष के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static