मॉल के बेसमेंट में कर्मचारी ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:03 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-महरौली रोड (एमजी) एमजीएफ मेट्रोपॉलिस मॉल के बेसमेंट में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के पटना निवासी 30 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। वह मॉल में एसी रिपेयरिंग का काम करता था और वर्तमान में दिल्ली के मांड़ी गांव में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मॉल के बेसमेंट से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना मॉल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। मॉल के कर्मचारियों और आशुतोष के सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static