युवकों से परेशान होकर छात्रा ने किया था आत्महत्या का प्रयास, 6 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 11:32 AM (IST)

नारनौंद : नारनौंद में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसकी 6 दिन बाद शनिवार देर शाम अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

छात्रा ने मां को बताई आपबीती 

बता दें कि 16 वर्षीय छात्रा ने 23 मार्च को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक छात्रा को कुछ दिन से दो युवक परेशान कर रहे थे। वे रास्ते में रोककर उससे जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते थे और धमकियां देते थे। छात्रा ने यह बात मां को बताई। परिवार ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

22 मार्च को छात्रा के बड़े भाई ने आरोपियों से बात की थी, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। नारनौंद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 4 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों साहिल और रॉबिन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static