रेवाड़ी में लूट और यौन उत्पीड़न की वारदात का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 06:54 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू और राजस्थान के चूरू जिले के किरतान मीणा गांव निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।

डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अप्रैल महीने में एक गांव के घर में घुसकर महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया, अश्लील वीडियो बनाई और लाखों के जेवरात व मोबाइल लूट लिए थे। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

static