मंदिर से दानपात्र चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दानपात्र बरामद
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 05:53 PM (IST)

यमुनानगर: हरियाणा के चोरों की नीयत में अब भगवान के प्रति भी खोट आ चुकी है। अब ये मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने गांव नत्थनपुर में गुरु रविदास मंदिर में रखे दान पात्र को चोरी करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दान पात्र बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चौकी प्रभारी रमन ने बताया कि नत्थनपुर के पूर्व सरपंच कर्मचंद दानपात्र चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह गांव के लोग जब संत गुरु रविदास मंदिर में गए तो दान पात्र गायब था। जिसमें हजारों रुपये की दानराशि थी।
पूर्व सरपंच का नामजद दो आरोपियों के खिलाफ चोरी की शिकायत दी थी। शिकायकर्ता के अनुसार नत्थनपुर निवासी राजन व उसका साथी पिपली वाला निवासी रजत ने चोरी किया है। देर शाम उनकी टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोरी का दानपात्र भी बरामद हो गया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)