घर के बाहर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, 5 दिन में ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:48 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी के गांव खोड़ में घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। मामले में पटौदी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में बिलासपुर चौक से कल दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान करुण उर्फ गोली (उम्र-23 वर्ष) व दीपक उर्फ पोली (उम्र-19 वर्ष) दोनों निवासी गांव खोड़ के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। ये बाईक पर सवार होकर आए व आरोपी करुण ने अवैध देशी कट्टे से हवा में फायर करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी करुण ने वारदात में प्रयोग किया गया अवैध हथियार इसने अलीगढ़ उत्तर-प्रदेश से किसी व्यक्ति से 7 हजार रुपये में खरीदा था।

 

आपको बता दें कि 11 फरवरी को पटौदी थाना पुलिस को गांव खोड़ में एक व्यक्ति के घर पर गोली चलाने के संबंध में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर कहा था कि 11 फरवरी को गांव खोड़, पटौदी में शाम करीब 6.50 पर एक बाइक पर 3 लड़के सवार होकर आए, जिसमें से 2 लड़के दीपक और अमन जो हमारे ही गांव के है। उन लड़कों ने इसके पड़ोसी जुगनू के घर के पास आकर पिस्टल/कट्टे से हवाई फायर किए और भाग गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static