यमुना में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो सगे भाई डूबे, तीसरे की बची जान...गन्नौर में सर्च ऑपरेशन जारी
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 04:56 PM (IST)
गन्नौर(कपिल): गन्नौर के गांव सनपेड़ा निवासी दो सगे भाई यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्रशासन को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों भाइयों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए गए थे साथी को बचाया गया है लेकिन भाइयों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि यमुना नदी में नहाने के लिए दो सगे भाइयों समेत एक अन्य साथी पहुंचा था लेकिन साथी को बचा लिया गया और दो सगे भाई डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार, सत्यम (15) और शिवम (17), पुत्र रविंद्र, निवासी सनपेड़ा, अपने साथी प्रिंस (16), पुत्र संतोष, के साथ आज यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाते समय सत्यम और शिवम गहरे पानी में चले गए और डूब गए ,दोनों सगे भाई हैं। वही इनके साथी प्रिंस को बचाया गया है।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वही पिता का कहना ह की उन्हें नही पता कि वह यमुना नदी पर कैसे पहुचे। उन्हें तो फ़ोन पर जानकारी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। दोनों सगे भाइयों की तलाश अभी जारी है। गन्नौर थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से यूपी के रहने वाले फिलहाल सनपेड़ा निवासी दो सगे भाई यमुना नदी में नहाने के लिए आए थे और दोनों डूब गए हैं दोनों की तलाश जारी है।