फैक्ट्री मालिक की हत्या मामले में 2 सगे भाई गिरफ्तार, काम को लेकर हुए विवाद के चलते दिया था वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 04:51 PM (IST)

गन्नौर (कपिल शाडिल्य) : बड़ी उद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गन्नौर के रहने वाले सगे भाई है। फिलहाल पुलिस में आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

जानकारी अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम को लेकर हुए विवाद के बाद फैक्टरी मालिक को वीरवार देर शाम अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। ठेकेदार लोडिंग-अनलोडिंग के लिए मजदूर उपलब्ध करवाता है। उसके दो कर्मचारी काम के लिए फैक्ट्री में आए थे, जिनका आपस में झगड़ा हो गया। इस पर फैक्टरी मालिक देव बंसल ने दोनों को काम करने से मना कर दिया। 

इसी रंजिश में देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात युवक फैक्ट्री के बाहर पहुंचे और फैक्ट्री से बाहर कार में बैठते समय देव बंसल के बाएं पैर की जांघ में गोली मारकर फरार हो गए। घायल को तुरंत उपचार के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल को दिल्ली रेफर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तीन पुलिस टीमें गठित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static