तेज रफ्तार का कहर, दो निजी बसों में हुई टक्कर, बस ड्राइवर सहित 5 यात्री घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 07:22 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मंगलवार को फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर दो निजी बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवरों सहित करीब चार से पांच यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार महलावत बस सर्विस और झज्जर-गुरुग्राम रूट की एक अन्य निजी बस में यह सीधी भिड़ंत हुई। राहगीरों की सूचना पर फर्रुखनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बसों को हटवाकर जाम खुलवाया। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण ड्राइवरों की लापरवाही माना जा रहा है।

 

पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि सवारी लेने की होड़ में दोनों बसों के ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहे थे। एक दूसरे से पहले पहुंचने की होड़ करते हुए बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और ओवरटेक करने के चक्कर में बस दूसरी बस से जा टकराई। इसमें पीछे चल रही बस न केवल आगे वाली बस से टकराई बल्कि डिवाइडर के बीच जा घुसी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static