तेज रफ्तार ऑटो पलटा, जम्मू-कश्मीर बैंक के मैनेजर की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 08:54 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): इफको चौक फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो के डिवाइडर से टकराकर पलटने से जम्मू-कश्मीर बैंक के मैनेजर की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रवि प्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम के सुशांत एस्टेट में रह रहे थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे रवि प्रकाश ऑटो में सवार होकर अपने बैंक की शाखा जा रहे थे। जैसे ही ऑटो इफको चौक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया। हादसे में रवि प्रकाश और ऑटो चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। सेक्टर 18 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static