पलवल में जलभराव के कारण गिरे दो मकान, बाल-बाल बचे लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 07:26 PM (IST)

पलवल(दिनेश): जिले में तेज बरसात की वजह से जलभराव हो गया,जिससे दो मकानें गिर गई। लेकिन गनीमत यह रहा कि किसी को भी चोट नहीं आई। वहीं मकान मालिकों ने सरकार से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से भारी बरसात हो रही है। जलमग्न होने के कारण इस्लामाबाद कालोनी में दो मकान ढह गई। लेकिन किसी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं मकान मालिक जगवती ने बताया कि कल शाम वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी अचानक से उसे आवाज आई। उसने सोचा की कोई बाहर से आवाज आ रही है। लेकिन जब उसके घर की दीवार गिरी तो उसके होश उड़ गए। वह अपाहिज होने के कारन मकान से भाग भी नहीं पा रही थी। लेकिन पड़ोसियों ने उसे मकान के अंदर से किसी तरह निकाला और देखते ही देखते उसका पूरा मकान गिर गया।  उसके पास रहने के लिए सिर्फ एक ही मकान था।

वहीं दूसरे मकान मालिक मुकेश ने बताया की बरसात के कारण उसके मकान का पिछला हिस्सा गिर गया है। मकान गिरते समय उनका पूरा परिवार अंदर ही था। लेकिन सभी ने भाग कर जान बचा ली। उन्होंने बड़ी मेहनत से मकान बनवाया था। लेकिन बरसात के कारण उसका मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। मकान गिरने के बाद उनके पास कोई भी प्रशानिक अधिकारी नहीं आया। दोनों पीड़ितों ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है की उनकी इस कालोनी में जलभराव की बहुत समस्या है। कोई भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं करता है। नेतागण तो सिर्फ वोट मांगने आते है और उसके बाद कोई भी यहाँ नहीं आता। प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहा हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static