हरियाणा के 6 एकड़ में बन रही दो अवैध काॅलोनी तोड़ीं, जानिए क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 03:45 PM (IST)

रोहतक: जिले नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण व अवैध काॅलोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। गांव सराय अहमद में लगभग 6 एकड़ में विकसित की जा रही दो 2 अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों व काॅलोनियों के विरूध निरंतर ऐसा अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अवैध काॅलोनी विकसित नहीं होने दी जाएंगी। अभियान में 6 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही 2 अवैध काॅलोनियों को तोड़ा गया, जिसमें 2 डीपीसी, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट पोल, इंटरलॉकिंग टाइल रोड नेटवर्क एवं कच्चा रोड नेटवर्क शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static