नहर में डूबे 2 युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 05:39 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): यमुनानगर के सदर जगाधरी थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी यमुना नहर में डूबे 2 किशोर में से एक का शव 23 घंटे बाद दबड़ा घाट से मिला है। वहीं दूसरा अभी तक लापता है। पुलिस ने डेडबॉडी को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दुसरे की तलाश में परिजन और पुलिस गोताखोरों के साथ जुटी हुई है।

गौरतलब है कि यमुनानगर में नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। देर शाम तक डूबे हुए युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था। इधर, सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन सहरान टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों व परिजनों से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक तेजली के संतकुमार का बेटा सर्वजीत व गधौली का विष्णु नहर में डूब गए। दोनों की उम्र 15 वर्ष के लगभग है। खबर लिखे जाने तक पुलिस व परिजन चिट्टा मंदिर घाट के नजदीक तलाश में जुटे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static