जेल में लगी लोक अदालत, दो विचाराधीन बंदी रिहा
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 09:13 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवायें प्राधिकरण निशा ने बताया कि इसका उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों का शीघ्र निपटारा कर उन्हें राहत देना है। इस दौरान दो विचाराधीन बंदियों को रिहा किया गया। सचिव निशा ने जेल का निरीक्षण करते हुए बंदियों को विधिक सहायता, अधिवक्ता की सुविधा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
उन्होंने लीगल ऐड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया और बताया कि बंदी साधारण प्रार्थना-पत्र के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा ले सकते हैं। साथ ही मुलाकात व्यवस्था, महिला बंदियों की समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाएं, साक्षरता, खेलकूद, स्वच्छता, रहन-सहन व खान-पान की व्यवस्थाओं को लेकर सचिव निशा ने बताया कि आपातकालीन राष्ट्रीय कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 पर कॉल कर घर बैठे निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विकास कौशिक, उप अधीक्षक अनिल, जेल स्टाफ, पैनल अधिवक्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।